उत्तराखंड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन मांगा। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड की समृद्ध लोक कला, विरासत और स्थानीय उत्पादों को दर्शाने वाली कई वस्तुएँ आदरपूर्वक भेंट कीं । इन उपहारों में मलारी का पारंपरिक हाथ से बुना हुआ कोट का कपड़ा (पट्टी), एक डोरखा (ऊनी वस्त्र), शुद्ध उत्तराखंडी शहद, बद्री घी, हरसिल राजमा और लाल चावल शामिल थे, साथ ही हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्यता का प्रतीक माँ गंगा की एक प्रतिकृति भी भेंट की गई।

मुलाकात के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया, सड़क और रेल कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा तथा बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा और मंजूरी का अनुरोध किया गया। इनमें कुंभ-2027, आरडीएसएस योजना, चंपावत बाईपास, देहरादून रिंग रोड, दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे और किच्छा में आयुर्वेद संस्थान जैसे विषय शामिल रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कुंभ-2027, आरडीएसएस योजना, चंपावत बाईपास और देहरादून रिंग रोड सहित विभिन्न परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से मिल रहे सहयोग पर प्रधानमंत्री का आभार भी जताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सामरिक, आध्यात्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए केंद्र सरकार का सहयोग प्रदेश के विकास को गति दे रहा है। उन्होंने चिन्यालीसौड़ एयरस्ट्रिप के विस्तार, आधुनिकीकरण और नागरिक-सैन्य उपयोग के लिए वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग की मांग भी रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य की लोककला, पारंपरिक विरासत और स्थानीय उत्पादों से जुड़े उपहार भी भेंट किए।

Related Articles

Back to top button