
7 अक्टूबर 2026 (बुधवार) का राशिफल
मेष
आज उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखें। शारीरिक-मानसिक थकान महसूस हो सकती है। अधिक मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकती। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। नकारात्मक बातों और घटनाओं से दूर रहें। पेट संबंधी तकलीफ हो सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृषभ
दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे, परिणाम भी अच्छे मिलेंगे। माता-पिता से शुभ समाचार मिल सकते हैं। सरकारी क्षेत्र और आर्थिक व्यवहार में लाभ होगा। संतान पर खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी से पुराना विवाद दूर हो सकता है। प्रेम जीवन संतोषजनक और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन
दिन ताजगी भरा शुरू होगा। किस्मत साथ देगी। नए काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से संबंध अच्छे रहेंगे। आर्थिक लाभ संभव है। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। शॉपिंग के लिए बाहर जा सकते हैं।
कर्क
अज्ञात भय परेशान कर सकता है। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। अभिमान किसी को ठेस पहुंचा सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। गलत कामों से दूर रहें। व्यापार सामान्य रहेगा।
सिंह
आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता बढ़ेगी। समाज में ख्याति बढ़ेगी। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, बाहर का खाना-पीना कम करें।
कन्या
शारीरिक-मानसिक परेशानी रह सकती है। परिवार में मतभेद और गुस्से से मनमुटाव संभव है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। अधीनस्थों से काम करवाना मुश्किल हो सकता है। कोर्ट-कचहरी और यात्रा में सावधानी बरतें।
तुला
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आय बढ़ेगी। नौकरी-व्यवसाय अनुकूल रहेगा, पदोन्नति संभव है। परिजनों-मित्रों के साथ अच्छे पल बिताएंगे। व्यापार में वृद्धि और आर्थिक लाभ के योग हैं। भाग्य साथ देगा।
वृश्चिक
सभी काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन संतोषजनक रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधिकारियों और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। संतान की प्रगति से खुशी होगी। उधार वापस मिल सकता है।
धनु
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम में उत्साह कम रह सकता है। संतान संबंधी चिंता हो सकती है। नौकरी-व्यवसाय में बाधा आ सकती है। नए रिश्ते और जोखिम भरे फैसलों से बचें। विवाद में न पड़ें।
मकर
नकारात्मकता से दूर रहें। अनावश्यक खर्च या स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है। व्यापारिक भागीदारों से मतभेद संभव है। उग्र स्वभाव पर काबू रखें। ऑफिस में प्रशासनिक कुशलता से काम आसान होंगे।
कुंभ
घूमने-फिरने और मनोरंजन का दिन रहेगा। परिवार-मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अच्छे कपड़े, आभूषण या वाहन मिल सकते हैं। पार्टनरशिप अच्छी रहेगी। सम्मान मिलेगा और आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी। भाग्य साथ देगा।
मीन
दैनिक काम निर्विघ्न पूरे होंगे। घर का माहौल सुख-शांति भरा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विरोधियों पर विजय मिलेगी। सहकर्मियों की मदद से काम आसान होंगे। ननिहाल से लाभ संभव है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।




