
1 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) का दैनिक राशिफल
मेष
समस्याओं के प्रति दृष्टिकोण बदलने की जरूरत रहेगी। आर्थिक मामलों में भावुक होकर फैसला न लें। स्थिर संपत्ति से जुड़े समझौते टालना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 7
वृषभ
दैनिक कामों में अच्छी ऊर्जा मिलेगी। दूसरों को भावनात्मक सहारा देते समय सावधानी रखें। जल्दी फायदा के लिए फैसले तेजी से लें।
शुभ रंग: कॉपर | शुभ अंक: 5
मिथुन
लोगों के बदलते व्यवहार से आहत हो सकते हैं। व्यावसायिक वादे पूरे करने में दिक्कत आ सकती है। संतान संबंधी मामलों पर गंभीरता से सोचें।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट | शुभ अंक: 9
कर्क
विद्वत्ता और मानवीय गुणों की प्रशंसा होगी। सामाजिक महत्व बढ़ेगा। निकट संबंधों में आर्थिक और भावनात्मक सहयोग करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: येलो | शुभ अंक: 2
सिंह
मार्केटिंग और जनभागीदारी वाले कामों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। यात्रा सफल रहेगी। कलात्मक रुचियां बढ़ेंगी और नए अनुबंध मिल सकते हैं।
शुभ रंग: ऑरेंज | शुभ अंक: 1
कन्या
व्यवसाय संबंधी बातचीत सफल रह सकती है। व्यक्तिगत संबंधों में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। शिक्षा, कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ और सम्मान मिलेगा।
शुभ रंग: ग्रीन | शुभ अंक: 3
तुला
संवेदनशीलता बढ़ी हुई महसूस होगी। दूसरों की बातों का जल्दी असर पड़ सकता है। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाएं। यात्रा टालें और स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
शुभ रंग: डार्क ब्राउन | शुभ अंक: 4
वृश्चिक
कार्यस्थल पर भावनात्मक समझदारी और कुशल प्रबंधन से समस्याएं सुलझाएंगे। बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। शारीरिक मेहनत कम रहेगी।
शुभ रंग: कॉपर | शुभ अंक: 5
धनु
विरोधियों द्वारा घेरा जा सकता है। विवादित मामलों में बहुत सोच-समझकर जवाब दें। रोजमर्रा के कामों की रफ्तार धीमी रह सकती है।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 3
मकर
जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। बौद्धिक क्षमताओं का सही इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने का अच्छा समय है। भावनात्मक संबंधों में निकटता बढ़ेगी।
शुभ रंग: एमरल्ड | शुभ अंक: 6
कुंभ
परिश्रम भरा दिन रहेगा। दूसरों को राहत देने और अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए मेहनत करनी होगी। प्रेम में दूरी के बावजूद रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
शुभ रंग: कॉफी | शुभ अंक: 2
मीन
संतोष और आनंद भरा दिन हो सकता है। अचानक धन लाभ के साथ नए समीकरण बनेंगे। पारिवारिक जीवन में महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हो सकती है।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 8




