राशिफल

आज का राशिफल 29 सितंबर 2026: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

29 सितंबर 2026 (मंगलवार) का राशिफल

मेष

आज आपका दिन अनुकूलता से भरा रहेगा। सभी कामों में सफलता मिलने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक क्षेत्र में दिन लाभदायक साबित होगा। मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात से घरेलू वातावरण आनंद और उल्लास से भरा रहेगा। उत्तम वस्त्र और भोजन मिलेगा। मित्र वर्ग तथा रिश्तेदारों से उपहार मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।

वृषभ

आज आपको सावधानीपूर्वक रहने की जरूरत है। आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा, विशेष रूप से आंख में तकलीफ हो सकती है। स्नेहीजनों और परिजनों के साथ मनमुटाव के अवसर खड़े होने से मन में ग्लानि का अनुभव होगा। कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी नए काम को शुरू करने की बजाय अधूरे पड़े काम को पूरा करने की कोशिश करें। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। बड़ों की सलाह के बिना कोई गलत निर्णय न लें।

मिथुन

आपका आज का दिन विविध लाभों की प्राप्ति कराने वाला होगा। परिवार में पुत्र और पत्नी से लाभदायक समाचार मिलेंगे। मित्रों संग मुलाकात आपको आनंदित करेगी। व्यापारी वर्ग की आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। महिला मित्रों से लाभ होगा। आनंददायक प्रवास का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क

ऑफिस में उच्चाधिकारी आपसे खुश होकर उत्साह बढ़ाएंगे। पदोन्नति या वेतनवृद्धि होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होने से प्रसन्नता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी कामकाज भी अच्छी तरह पूरे होंगे। आज कोई अधूरा काम भी पूरा करेंगे। समय लाभ का बना रहेगा, हालांकि पैसों का निवेश करने से पहले बेहद ध्यान रखना होगा।

सिंह

उग्रता और क्रोध से मन कहीं नहीं लगेगा। वाद-विवाद में इगो के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उतावलेपन में निर्णय लेने से नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी। नौकरी और व्यापार में अवरोध आने से निर्धारित काम पूरे नहीं कर सकेंगे। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक स्थिति के लिए प्रिय की भावनाओं को भी महत्व दें।

कन्या

आपको खान-पान में विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आवेश और क्रोध की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ज्यादा काम के कारण आज आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। वाणी पर भी संयम बरतने की जरूरत है। अनैतिक कामों से दूर रहें। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम जीवन में असंतुष्टि रह सकती है। जीवनसाथी से किसी पुराने मतभेद पर फिर बहस हो सकती है।

तुला

आज का दिन सफलता और आमोद-प्रमोद से भरा होगा। पूरे दिन मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में सफलता और सिद्धि प्राप्त करेंगे। दोस्तों के मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की खरीदारी होगी तथा उसे पहनने का अवसर मिलेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। उत्तम भोजन और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के लिए दिन शुभ होगा।

वृश्चिक

परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आज किसी नए व्यक्ति से मित्रता हो सकती है। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। खर्च पर नियंत्रण होगा। बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होता हुआ प्रतीत होगा। विरोधियों और दुश्मनों को पराजित कर सकेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे पड़े काम पूरे होंगे। अति उत्साह में आकर काम बिगाड़े नहीं। धैर्य और समझदारी के साथ काम करें।

धनु

आज आपको यात्रा न करने की सलाह दी जाती है। संतान के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता रह सकती है। मेहनत करने पर भी आज काम में सफलता नहीं मिलेगी। क्रोध पर संयम रखें। दोपहर बाद साहित्य एवं कला में रुचि रहेगी। मन में कल्पना की तरंगें उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। रोमांस के लिए समय अच्छा है। प्रियपात्र के साथ रोमांस के पलों का आनंद ले पाएंगे।

मकर

आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा, जिससे मन में चिंता का अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। सार्वजनिक जीवन में मानहानि होने की आशंका रहेगी। सीने में दर्द रहने की शिकायत हो सकती है। अधीनस्थों के साथ काम लेने में खुद के व्यवहार को नियंत्रण में रखें। परिजनों के साथ विवाद करने से बचें। विद्यार्थियों का मन भटकेगा और पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।

कुंभ

चिंताओं के बादल हटने से आप हल्कापन महसूस करेंगे। मन में उत्साह रहेगा। दिन आनंदपूर्वक गुजरेगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। आज कोई महत्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं। किसी छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है। परिजनों के साथ त्योहारी खरीदारी के लिए बाहर जाना हो सकता है। आज खर्च पर आपको नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा बाद में दुख होगा।

मीन

आर्थिक आयोजन करने के लिए आज शुभ दिन है। निर्धारित काम पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। आज निवेश के लिए भी योजना बना सकेंगे। घर, जमीन या वाहन के दस्तावेजी काम के लिए भी किस्मत आपका साथ देगी। परिवार में सुख और शांति का वातावरण बना रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मन की स्वस्थता बनाए रख सकेंगे। हालांकि किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से नुकसान हो सकता है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी।

Related Articles

Back to top button