
मेष
दिन मिला-जुला रहेगा। रुके हुए काम पूरे होने और कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलने के योग हैं। परिवार और रिश्तेदारों से मतभेद दूर होंगे। धन प्राप्ति और व्यापार में सुधार के संकेत हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: मरून
वृषभ
दूर से अच्छी खबर मिल सकती है। धन का आगमन होगा और काम की रुकावटें दूर होंगी। मित्रों से मदद मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन व्यापार में कुछ मामलों में सतर्क रहें।
शुभ रंग: केसरिया
मिथुन
कार्यक्षमता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सफलता और रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। अचानक यात्रा हो सकती है। व्यापार में नए लाभ के अवसर मिलेंगे। सिर्फ पैसे के बारे में ही न सोचते रहें।
शुभ रंग: गुलाबी
कर्क
उधार-लेनदेन से बचें। परिवार के सामने मन की बात खुलकर कहें। खान-पान और सेहत का ध्यान रखें। लंबी यात्रा फिलहाल टालें। व्यापार में सावधानी से काम करें।
शुभ रंग: हल्का हरा
सिंह
मेहनत से काम करने का समय है। रिश्तों को सुधारने पर ध्यान दें। धन के नए रास्ते खुलेंगे और संतान से सुख मिलेगा। क्रोध से बचें। व्यापार में अच्छा लाभ संभव है।
शुभ रंग: लाल
कन्या
परिवार की बातों को अनसुना न करें। करियर में प्रयास सफल होंगे और उन्नति के नए रास्ते बनेंगे। बड़ा फैसला लेते समय अंतरमन की आवाज सुनें। निवेश बढ़ाने का अच्छा समय है।
शुभ रंग: गुलाबी
तुला
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन पार्टनरशिप में काम न करें। गुस्से से बचें। खर्च बढ़ सकते हैं, बजट पर ध्यान दें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
वृश्चिक
वाणी पर नियंत्रण रखें। जरूरत पड़ने पर शुभचिंतक की मदद लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। खर्च न बढ़ने दें। परिवार में मतभेद न बढ़ने दें। व्यापार में लाभ के योग हैं।
शुभ रंग: हल्का पीला
धनु
भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आलस्य से बचें। गुप्त शत्रु से सावधान रहें। अटके हुए व्यापारिक काम बन सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
मकर
खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर का तनाव दूर होगा। हर काम धैर्य से करें। व्यापार में थोड़ी सतर्कता रखें।
शुभ रंग: क्रीम
कुंभ
धन की स्थिति में सुधार होगा। करियर आगे बढ़ाने का बेहतरीन समय है। मित्रों की सलाह से लाभ होगा। बजट न बिगड़ने दें। गुस्से और तनाव से बचें। व्यापार में लाभ के योग हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
मीन
कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। बचत की आदत बढ़ाएं। ऑफिस में थोड़ा तनाव रह सकता है, लेकिन काम को बोझ न समझें। यात्रा से लाभ और व्यापार में नए काम संभव हैं।
शुभ रंग: पीला




