उत्तर प्रदेश

अयोध्या में पुलिस कार और ट्रेलर की टक्कर, उपनिरीक्षक की मौत, कांस्टेबल घायल

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों की कार सामान लदे ट्रेलर से टकरा गई। रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास हुए इस भीषण हादसे में उपनिरीक्षक आकाश यादव की मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने 28 वर्षीय उपनिरीक्षक आकाश यादव को मृत घोषित कर दिया। वे जौनपुर जनपद के रहने वाले थे। घायल 27 वर्षीय कांस्टेबल प्रदीप कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button