
मथुरा के औरंगाबाद क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने राहगीरों को रौंद दिया। हादसे में एक मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। चालक डंपर को मौके पर छोड़कर भाग गया।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के कस्बा औरंगाबाद में तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची समेत एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 52 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
स्थानीय निवासी सुशील निषाद ने बताया कि बच्चे बुक स्टोर की दुकान से सामान ले रहे थे, तभी मथुरा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। महिला गंभीर घायल हो गईं और दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।



