उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ: सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने शिक्षकों की कमी को लेकर किया प्रदर्शन, यातायात बाधित

लखनऊ के पारा स्थित सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने शिक्षकों की भारी कमी को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि करीब 450 विद्यार्थियों के लिए केवल सात शिक्षक हैं, जिससे पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। छात्रों ने विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की तैनाती की मांग की है और कहा है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

पुलिस छात्रों से बातचीत कर उन्हें सड़क से हटाने और यातायात व्यवस्था सामान्य कराने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button