उत्तर प्रदेश

वाराणसी में चोरी की अनोखी वारदात: चोर ने एजेंसी में 4 घंटे आराम किया, कॉफी पी, लूंगी डांस किया फिर बाइक लेकर हुआ फरार

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र से चोरी की एक बेहद हैरान करने वाली और अजीबोगरीब घटना सामने आई है। एक शातिर चोर ने बाइक एजेंसी का शटर और गेट काटकर अंदर प्रवेश किया। चोरी करने आए इस शख्स के बेखौफ अंदाज ने सबको हैरान कर दिया।

एजेंसी में घुसने के बाद चोर ने तुरंत भागने की बजाय पूरे 4 घंटे तक वहीं आराम फरमाया। भूख-प्यास मिटाने के लिए उसने शोरूम के फ्रिज से ठंडा पानी निकाला और इत्मीनान से कॉफी बनाकर पी। इतना ही नहीं, उसने एजेंसी में मौजूद साउंड बॉक्स चालू किया, गाने बजाए और मजे से ‘लूंगी डांस’ भी किया।

शोरूम के अंदर घंटों मौज-मस्ती करने के बाद चोर ने तिजोरी से 4.70 लाख रुपये कैश निकाले और एक ब्रांड न्यू KTM बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया।

सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मंडुवाडीह पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश तेज कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button