राशिफल

आज का राशिफल 10 अगस्त 2026: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष

पारिवारिक और आर्थिक मामलों में चल रही समस्याएँ हल हो सकती हैं। करियर और रोजगार में किस्मत साथ देगी। नई नौकरी या रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। मामा पक्ष से सहयोग या धन लाभ संभव। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर खुल सकते हैं। शुभ अंक: 1, 2, 9 | शुभ रंग: मरून

वृषभ

दिन खुशियों और संतोष से भरा रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। महत्वपूर्ण काम पूरा होने के योग हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। शुभ अंक: 2, 6, 9 | शुभ रंग: सिल्वर

मिथुन

व्यापार और करियर में बड़ा कदम उठाने का अवसर मिल सकता है। रुकी डील या योजना आगे बढ़ेगी। लक्ष्मी योग के प्रभाव से सफलता मिलने के संकेत। परिवार और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। शुभ अंक: 1, 2, 5 | शुभ रंग: वाटर ब्लू

कर्क

खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। रिश्तेदारों का सहयोग रहेगा। लेन-देन और पेपरवर्क में सावधानी बरतें। बजट संतुलित रखें। स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान दें। शुभ अंक: 1, 2 | शुभ रंग: हल्का गुलाबी

सिंह

प्रॉपर्टी से जुड़े काम बन सकते हैं। रुके काम पूरे होने से राहत मिलेगी। करियर में हितकर परिणाम और आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में मनमुटाव दूर हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। शुभ अंक: 1, 2 | शुभ रंग: गहरा गुलाबी

कन्या

सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर और व्यापार में सुधार संभव। लक्ष्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। परिवार और पैतृक मामलों में शुभता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ अंक: 1, 2, 5 | शुभ रंग: समुद्री

तुला

भाग्य का साथ रहेगा। वाणिज्यिक अवसर भुनाए जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक लाभ और संवाद बढ़ाने के योग। धार्मिक स्थल जाने से मन शांत रहेगा। शुभ अंक: 2, 6, 9 | शुभ रंग: श्वेत

वृश्चिक

कारोबार में जल्दबाजी से बचें। परिस्थितियों पर नियंत्रण रखना थोड़ा कठिन हो सकता है। परिवार का साथ रहेगा। कर्मचारियों की लापरवाही से सावधान रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शुभ अंक: 1, 9 | शुभ रंग: लाल

धनु

कारोबार में शुभता रहेगी। नया काम शुरू करने और फायदे के मौके बन सकते हैं। मित्र संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अनुशासन से काम करें। शुभ अंक: 1, 2, 3 | शुभ रंग: भगवा

मकर

समय आपके पक्ष में रहेगा। काम आसानी से पूरे होंगे और नई योजना पर काम करने का मौका मिलेगा। परिवार और आर्थिक फैसलों के अच्छे नतीजे संभव। बढ़ते खर्चों पर नजर रखें। शुभ अंक: 2, 5, 8 | शुभ रंग: मूनलाइट

कुंभ

सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। परिवार और दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। खर्च और नौकरी में अधिकारी से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी संभालनी पड़ सकती है। आराम और नियमित दिनचर्या रखें। शुभ अंक: 1, 2, 8 | शुभ रंग: एक्वा

मीन

दिनचर्या व्यवस्थित रखने से जरूरी काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। स्वास्थ्य और मानसिक शांति पर ध्यान दें। परिवार का सहयोग रहेगा। शुभ अंक :9,3,2 शुभ रंग : हरा

Related Articles

Back to top button