राशिफल

आज का राशिफल 29-07-2026 : जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशि

चंद्रमा 10वें भाव में होने से पिता के आदर्शों पर चलना तरक्की के द्वार खोलेगा। बिजनेस में जबरदस्त प्रगति होगी। ऑफिस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगी, जीवनसाथी का प्यार मिलेगा।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 8

वृषभ राशि

व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। लोन संबंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में योग्यता रंग लाएगी। संबंधों में सुधार होगा, परस्पर विश्वास बढ़ेगा। घर में हर्ष-आनंद रहेगा।
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 2

मिथुन राशि

चंद्रमा 8वें भाव में होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। बिजनेस में उथल-पुथल से नुकसान संभव है। क्लाइंट्स या सहकर्मियों से बहस न करें। परिवार में सहयोग रहेगा, लेकिन संवाद बनाए रखें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 7

कर्क राशि

पति-पत्नी के संबंधों में मजबूती आएगी। मीडिया और पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा। माताजी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। ऑफिस के कामों में जल्दबाजी न करें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 1

सिंह राशि

व्यावसायिक गतिविधियों में धीरे-धीरे सुधार होगा। नए कारोबारियों को एकाग्रता से काम लेना होगा। दफ्तर में काम पर ध्यान केंद्रित रखें। छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 4

कन्या राशि

विदेश से फंड मिलने के योग बन रहे हैं। नए अवसरों पर तुरंत निर्णय लें। दफ्तर में रचनात्मक कार्यों से सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए मेहनत का सही समय है।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 2

तुला राशि

काम की प्लानिंग में थोड़ी देरी हो सकती है। लेन-देन में पारदर्शिता रखें। ऑफिस में शब्दों पर नियंत्रण रखें। परिवार में प्यार से पेश आएं।
शुभ रंग: नेवी ब्लू | शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि

इच्छाशक्ति के बल पर कठिन काम पूरे होंगे। पुरानी व्यावसायिक योजनाओं को फिर शुरू करने का शुभ समय है। जीवनसाथी के सहयोग से रुका हुआ काम पूरा होगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 9

धनु राशि

धन संचय की क्षमता बढ़ेगी। नई योजनाओं को अमल में लाने का शुभ समय है। दफ्तर में बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। सिंगल लोग नए रिश्ते में जल्दबाजी न करें।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 4

मकर राशि

प्रीति योग से युवाओं को मनपसंद नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में बिक्री बढ़ेगी। कार्यस्थल की पुरानी समस्याएं समाप्त होंगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 3

कुंभ राशि

कानूनी मामलों में अड़चनें और तनाव संभव है। व्यापार में चुनौतियां आ सकती हैं। ऑफिस में विरोधियों से सावधान रहें। काम में लापरवाही न बरतें।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 1

मीन राशि

नए लोगों से संपर्क बनेंगे जो तरक्की दिलाएंगे। दफ्तर में धैर्य और आशावादी दृष्टिकोण रखें। छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, पढ़ाई की बाधाएं दूर होंगी।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 4

Back to top button