उत्तराखंड में शिक्षा विभाग को झकझोर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा (56) की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह सैंज निवासी दयानंद टम्टा जैसे ही अपनी गाड़ी पार्क कर पैदल स्कूल की ओर जा रहे थे, उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने उन पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि प्रधानाचार्य मौके पर ही ढेर हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। हमले के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।



