
जंतर-मंतर पर 20 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से स्थल खाली करने की अपील की है। जंतर मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शनकारी जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, “अगर उन्हें लगता है कि सोनम सर को ले जाने से आंदोलन खत्म हो जाएगा तो वे गलतफहमी में हैं। हम यहीं रहेंगे और 20 जुलाई को संसद मार्च करेंगे।”
बड़ा आरोप
दिपके ने आगे कहा कि अब तक वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे।
CJP ने पुलिस पर छात्रों पर लाठीचार्ज और अभिजीत दिपके के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। प्रवक्ता सौरभ दास ने दावा किया कि सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने की कोशिश की गई।



