
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में बेहद दुखद और निंदनीय घटना सामने आई है। प्रयागराज से चित्रकूट जा रही यूपी रोडवेज बस में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, बच्ची अपनी मां के साथ बस से सफर कर रही थी। आरोप है कि बस में पास बैठे आरोपी ने बच्ची को गोद में लेकर खिलाने के बहाने घटना को अंजाम दिया। बच्ची के रोने और दर्द बताने पर मां को शक हुआ। महिला ने बस चालक से बस रुकवाकर रैपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी राजकिशोर (46 वर्ष, मानिकपुर निवासी) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ई-रिक्शा चलाता है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें चोट के निशान मिले हैं।
रैपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।




