
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बीच ईरानी मिसाइल हमले में UAE के दो तेल टैंकर ‘मोम्बासा’ और ‘अल बहिया’ क्षतिग्रस्त हो गए।
इस हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई, जबकि 6 भारतीयों सहित कुल 8 लोग घायल हुए हैं। UAE रक्षा मंत्रालय के अनुसार, टैंकर ओमान के समुद्री इलाके में दक्षिणी रास्ते से गुजर रहे थे, जब हमला हुआ।
हमले के बाद टैंकरों में आग लग गई, जिसे क्रू ने काबू में कर लिया। UAE ने हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया और जवाबी कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित रखा है।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी फिर शुरू करने की घोषणा की थी।



