उत्तर प्रदेशगोरखपुर

पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई: SSP ने शाहपुर थानेदार और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया, दो कांस्टेबल सस्पेंड

गोरखपुर में युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

SSP डॉ. कौस्तुभ ने रविवार रात शाहपुर थानेदार राकेश रोशन सिंह और कौवाबाग चौकी इंचार्ज दुर्गेश नंदिनी को लाइन हाजिर कर दिया।

वीडियो में दिख रहे PRV के दो कांस्टेबलों को भी सस्पेंड कर दिया गया है। SSP ने इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह को शाहपुर थाने का नया प्रभारी बनाया है।

घटना क्या थी?
गुरुवार शाम रेलवे अस्पताल के पास कार और बाइक में मामूली टक्कर के बाद विवाद हुआ। बाइक सवार युवकों ने कार में तोड़फोड़ कर युवती को बाहर खींचा और उसके साथ मारपीट की। युवती मदद के लिए चीखती रही, लेकिन पुलिसकर्मी मौके पर चुपचाप खड़े रहे।

शनिवार को वीडियो वायरल होने के बाद SSP ने मामले की समीक्षा की और लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की।

पुलिस ने एक आरोपी राज निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी 7-8 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी अभी फरार है।

Related Articles

Back to top button