उत्तर प्रदेशगाज़ियाबाद

गाजियाबाद में 7 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म मामले में खुलासा, अब तक दो आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद के नंदग्राम में एक बेहद दर्दनाक और हैवानियत भरी घटना सामने आई है। सात वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर हत्या कर शव को निर्माणाधीन मॉल से नीचे फेंक दिया गया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम दो आरोपी बच्ची को चिप्स और कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर निर्माणाधीन मॉल ले गए। तीसरी मंजिल पर दुष्कर्म के बाद राज खुलने के डर से हत्या कर शव को छह मंजिल नीचे फेंक दिया। बच्ची का शव तीसरे बेसमेंट में खून से लथपथ हालत में मिला।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी शहाबुद्दीन है, जबकि दूसरा नाबालिग है। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है।

परिजनों ने बताया कि बच्ची शाम साढ़े सात बजे लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद रात साढ़े बारह बजे शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और क्रूरता की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button