देश

E25 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा अपडेट: अभी नहीं होगा बाजार में लॉन्च, सिर्फ टेस्टिंग चल रही

पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने (E25) को लेकर चल रही बहस पर केंद्र सरकार ने स्पष्टीकरण दिया है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि E25 पेट्रोल को अभी बाजार में उतारने का कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

सरकार फिलहाल इस ईंधन की केवल टेस्टिंग कर रही है। मंत्री ने कहा कि कोई भी फैसला वैज्ञानिक अध्ययन, विशेषज्ञों की राय और सभी हितधारकों से चर्चा के बाद ही लिया जाएगा।

E20 पेट्रोल से इंजन खराब होने की शिकायतों पर पुरी ने कहा कि कई मामलों में समस्या ईंधन नहीं बल्कि अन्य तकनीकी कारणों से हुई।

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि एथेनॉल का कैलोरीफिक वैल्यू पेट्रोल से कम होने के कारण माइलेज में मामूली कमी आ सकती है। सरकार वैकल्पिक ईंधनों को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button