उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, 107 सड़कें बंद, कई जिलों में रेड अलर्ट

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन से 107 सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि मैदानी इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ गई है।

सबसे ज्यादा प्रभावित काशीपुर में 206 मिमी बारिश दर्ज की गई। नैनीताल झील का जलस्तर बढ़ने से नौकायन बंद कर दिया गया है।

रेड अलर्ट वाले जिलों में ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत शामिल हैं, जबकि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

प्रशासन ने कक्षा 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है। नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है, हालांकि अभी कोई नदी खतरे के निशान को पार नहीं की है।

Related Articles

Back to top button