उत्तर प्रदेशदेवरिया

देवरिया: बिजली विभाग के जेई समेत 4 पर युवती से छेड़छाड़ और गैंगरेप की कोशिश का आरोप, मुकदमा दर्ज

देवरिया जनपद के कोतवाली क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कैलाशपुरी निवासी एक युवती ने बिजली विभाग के जेई शैलेश गौतम समेत चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में तहरीर दी है।

युवती का आरोप है कि 3 जुलाई की रात उसकी सहेली ने बहाने से आईटीआई के पास बड़ी सब्जी मंडी में बुलाया। वहां पहले से जेई शैलेश गौतम और अन्य युवक मौजूद थे। आरोपियों ने युवती को जबरन बिजली विभाग के आवास परिसर के एक कमरे में बंद कर दिया।

पीड़िता का कहना है कि कमरे में शराब की महफिल चल रही थी और आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। युवती किसी तरह भागने में सफल हुई और डायल-112 की मदद से बच सकी।

बाद में जब वह सहेली के घर पहुंची तो वहां नीरज पांडे, उसके पिता और अन्य लोगों ने मारपीट और धमकी दी।

कोतवाली पुलिस ने युवती की तहरीर पर शैलेश गौतम, नीरज पांडे व अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 351(2), 352 और 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Related Articles

Back to top button