उत्तर प्रदेशफतेहपुर

फतेहपुर: पत्नी ने पति को चारपाई से बांधकर बिजली के करंट दिए, सिर पर डंडे से भी किया हमला

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। औंग थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव में एक महिला ने अपने पति की हत्या करने की कोशिश की। आरोपी पत्नी रन्नो ने पहले पति संजीव तिवारी के सिर पर डंडे से जोरदार वार किए, फिर उसे चारपाई से बांधकर बिजली के नंगे तारों से करंट के झटके दिए।

दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि रन्नो ने पति को मारकर जान से मारने की कोशिश की। संजीव की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवक को बंधन से मुक्त कराया। गंभीर हालत में संजीव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही आरोपी पत्नी रन्नो को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button