
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चंपावत जिले के तनकपुर स्थित पर्यटक विश्राम गृह से कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ध्वजारोहण समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रत्येक तीर्थयात्री की आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
उन्होंने कहा आज का दिन बहुत शुभ है, आज तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना हो रहा हैं, यह मेरे लिए एक भावुक क्षण है। हम हर साल इस यात्रा को हरी झंडी दिखाते हैं। हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक तीर्थयात्री की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो। इसके लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग यात्रा की निगरानी कर रहे हैं।



