उत्तराखंड

38वीं नेशनल गेम्स का लोगो, गान और मास्कॉट लॉन्च, CM धामी ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में 38वीं नेशनल गेम्स का लोगो, गान और मास्कॉट लॉन्च किया।

केंद्रीय मंत्री बोले
युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य भारत को खेलों में सुपरपावर बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार खेल नीति में सुधार के लिए लगातार काम कर रही है।
“ग्रीन गेम्स” थीम उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता से मेल खाती है।

खेल मंत्रालय की राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से ने कहा कि भारत में ओलंपिक आयोजित करने के लिए सभी राज्य सरकारों को खेलों को बढ़ावा देना होगा। केंद्र उत्तराखंड सरकार को पूर्ण सहयोग देगा।

38वीं नेशनल गेम्स
खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड में आयोजित होंगे। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, रुद्रपुर और हल्द्वानी में विभिन्न स्पर्धाएं होंगी। कुल 38 खेल शामिल हैं, जिनमें 34 प्रतिस्पर्धी और 4 प्रदर्शनी के हैं।

Related Articles

Back to top button