खेल

‘कप्तान बनना कोई हैरानी की बात नहीं…’ श्रेयस अय्यर का आत्मविश्वास भरा बयान

भारतीय टी20 टीम की कमान संभालने के बाद श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि टी20 टीम का कप्तान बनना उनके लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं थी।

अय्यर ने कहा, “सच कहूं तो मुझे कभी न कभी इसकी उम्मीद जरूर थी। मैंने पिछले आईपीएल में और जब भी देश के लिए खेलने का मौका मिला, अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए यह मेरे लिए कोई हैरानी की बात नहीं थी।”

उन्होंने आगे कहा, “बचपन में सिर्फ भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना देखते हैं, लेकिन अब कप्तानी करना सोने पर सुहागा जैसा है। यह मेरी मेहनत, परिवार और फैंस के सपोर्ट का नतीजा है।”

आईपीएल में शानदार ट्रैक रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में कप्तानी में शानदार काम किया है। 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स को खिताब दिलाया, जबकि 2025 में पंजाब किंग्स को 10 साल बाद फाइनल तक पहुंचाया।

आज से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज
आयरलैंड के खिलाफ शुरुआती मैच हारने के बाद भारतीय टीम आज 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू करेगी।

Related Articles

Back to top button