
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिला अस्पताल में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। अस्पताल में तैनात एक महिला वार्ड बॉय ने मानसिक रूप से अस्वस्थ और लाचार युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला कर्मचारी युवक को गाली देते हुए चप्पलों से मारती और जमीन पर पड़े युवक के सिर, पीठ व चेहरे पर लात मारती नजर आ रही है।
सुरक्षा गार्ड बना मूकदर्शक
घटना के समय मौजूद सिक्योरिटी गार्ड चुपचाप सब कुछ देखता रहा, लेकिन उसने युवक की कोई मदद नहीं की। महिला का मकसद युवक को अस्पताल परिसर से बाहर खदेड़ना था।
वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोपी महिला कर्मचारी के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की है।



