उत्तर प्रदेशमथुरा

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: वॉल्वो बस टकराई गिट्टी लदे ट्रेलर से, 4 की मौत, 20 घायल

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। लखनऊ से दिल्ली जा रही बिहार नंबर की प्राइवेट वॉल्वो बस माइलस्टोन 112-113 के बीच गिट्टी लदे ट्रेलर से जोरदार टकरा गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हो गए।

हादसा कब हुआ?
तड़के करीब 3:30 बजे हुई इस दुर्घटना में तेज रफ्तार और ड्राइवर की झपकी को मुख्य कारण बताया जा रहा है। बस सीधे ट्रेलर के पिछले हिस्से में घुस गई, जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस और एक्सप्रेसवे प्रशासन की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को काटकर बस से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button