उत्तर प्रदेशगाज़ियाबाद

पति की दाढ़ी vs पत्नी की रील्स! गाजियाबाद में अनोखा केस, कोर्ट में हुआ यह समझौता

गाजियाबाद से एक अजीबोगरीब पारिवारिक मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग हंस भी रहे हैं और सोच भी रहे हैं। पति की दाढ़ी रखने की जिद और पत्नी की इंस्टाग्राम रील्स बनाने की आदत ने दोनों के बीच रोज झगड़े शुरू कर दिए। मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी ने तलाक की अर्जी तक दायर कर दी और मामला फैमिली कोर्ट पहुंच गया।

कोर्ट में काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों में लंबी चर्चा हुई। आखिरकार दोनों ने रिश्ते को बचाने का फैसला लिया और एक अनोखा समझौता किया।

समझौता क्या हुआ?
पति अपनी पसंदीदा दाढ़ी कटवाने को तैयार हो गए, जबकि पत्नी ने सोशल मीडिया पर रील्स बनाने की अपनी आदत को सीमित करने का वादा किया।

कोर्ट की समझाइश और आपसी सहमति से दोनों ने रिश्ते को नया मौका देने का फैसला किया।

Related Articles

Back to top button