उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 15 मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये ट्रांसफर

लखनऊ के अलीगंज कोल्ड स्टोरेज अग्निकांड के पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिली है। जिला प्रशासन की तेज कार्रवाई के बाद 15 मृतकों के आश्रितों के बैंक खातों में 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेज दी गई है। यह राशि राज्य के दैवीय आपदा राहत कोष से जारी की गई है।

मुख्यमंत्री राहत कोष से पहले ही मिल चुकी है मदद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हादसे के दिन ही मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपये के चेक परिजनों को सौंप दिए गए थे। अब जिला प्रशासन ने अतिरिक्त सहायता भी सीधे खातों में ट्रांसफर कर दी है।

पीएम राहत कोष से भी मिलेगी मदद
प्रशासन ने प्रधानमंत्री राहत कोष (PMRF) से 2-2 लाख रुपये प्रति परिवार की अतिरिक्त सहायता का प्रस्ताव भेज दिया है। यह राशि भी जल्द ही आश्रितों के खातों में जमा होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button