
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र के अहिरौला गांव में कैलाश नदी में नहाते समय जीजा-साला दोनों डूब गए। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।
घटना क्या थी?
शनिवार दोपहर 12 बजे प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले रोहित (24) और उसका जीजा विवेक गर्मी से राहत पाने के लिए कैलाश नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। रोहित का दोस्त पुल पर खड़ा था, जो चीख-चिल्लाकर लोगों से मदद मांगता रहा, लेकिन जब तक लोग पहुंचे, तब तक दोनों गहरे पानी में समा चुके थे।
रोहित परिवार में पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। उसकी बहन की शादी मात्र छह महीने पहले विवेक से हुई थी।
बचाव कार्य
भुता पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को नदी से निकाला। NDRF को भी सूचित किया गया था। शव निकलने के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।




