
हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड बॉर्डर पर कुल्हाल चेकपोस्ट (विकासनगर) पर निहंगों के एक बड़े समूह और प्रशासन के बीच घंटों चला तनाव शुक्रवार तड़के खत्म हो गया। वार्ता के बाद निहंग समूह हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब लौट गया।
यह तनाव 16 जून को चमोली में कुछ निहंगों की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ था। गुरुवार रात पुलिस के साथ झड़प के बाद निहंगों ने बॉर्डर पर प्रदर्शन किया। अंत में प्रशासन के साथ बातचीत के बाद उन्होंने पांवटा साहिब गुरुद्वारे में अन्य निहंगों के साथ मिलकर आगे की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। वहां उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा जारी है।



