
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार रात थाना बौंडी इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। क्राइम ब्रांच की SWAT टीम और बौंडी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर असलम पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।
मुठभेड़ कैसे हुआ?
SP के निर्देश पर SWAT टीम और थाना बौंडी को इलाके में लगातार हो रही चोरियों का खुलासा करने के लिए लगाया गया था। 24/25 जून की रात मुखबिर की सूचना पर टीम खैरा बाजार से आगे कुदई मार्ग पर पहुंची। वहां एक बाइक पर तीन संदिग्ध मिले। उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में असलम के बाएं पैर में गोली लग गई। बाकी दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
बरामदगी
तलाशी के दौरान असलम के पास से 16 हजार रुपये नकद, दो जोड़ी सफेद धातु की पायल, आठ चाकू, एक देसी पिस्तौल (.315 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
आरोपी की पृष्ठभूमि
असलम थाना रामगांव का हिस्ट्रीशीटर है और थाना फखरपुर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। उसके खिलाफ जिले के कई थानों में चोरी समेत दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। फरार साथी में फिरोज की पहचान हुई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।



