
एयर इंडिया की दिल्ली से अमृतसर जा रही फ्लाइट AI479 ने 22 जून को अमृतसर एयरपोर्ट पर गो-अराउंड (go-around) की प्रक्रिया के दौरान पाकिस्तान के एयरस्पेस में थोड़ी दूरी तक घुस जाने की घटना सामने आई है।
एयर इंडिया ने एक आधिकारिक बयान में स्वीकार किया कि विमान के चालक दल ने मार्जिनली (थोड़ी मात्रा में) पाकिस्तान एयरस्पेस का उल्लंघन किया था। कंपनी ने कहा कि इस घटना की सूचना संबंधित नियामक अथॉरिटीज को दे दी गई है और आंतरिक जांच भी शुरू कर दी गई है।
एयर इंडिया ने आगे कहा, “यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
कंपनी ने इस घटना के पीछे की परिस्थितियों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।



