
अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में चढ़ावे और दान की राशि में कथित हेराफेरी के मामले पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर सरकार को घेरा है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दान में दिए गए ‘कागभुसुंडि’ के गायब होने की खबर बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं, जिससे राम भक्तों की आस्था पर चोट पहुंच रही है।
अखिलेश के मुख्य सवाल:
- SIT बिना FIR के ‘बिना तीर की कमान’ के समान है।
- आरोपियों के नेपाल व सीमावर्ती इलाकों में फरार होने की आशंका।
- SIT जांच ‘ढांकने’ या ‘बांटने’ के उद्देश्य से लगती है।
अखिलेश यादव ने निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच की मांग की है।



