उत्तराखंड

किशौ मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट बनेगा साकार, CM धामी बोले- 2014 के बाद मिली गति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद उत्तराखंड में कई दशकों से लंबित विकास परियोजनाओं को गति मिली है।

सीएम धामी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, ऑल वेदर रोड, एयरपोर्ट विस्तार और विभिन्न कनेक्टिविटी योजनाओं में हुई प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने लखवार, जामरानी, सोंग बांध और किशौ मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट जैसे लंबे समय से अटके जलविद्युत व सिंचाई प्रोजेक्ट्स का जिक्र किया।

धामी ने बताया कि किशौ मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट पर सभी हितधारकों में सहमति बन गई है। इस परियोजना से राज्य को सिंचाई, पेयजल और बिजली उत्पादन में बड़ी राहत मिलेगी। प्रोजेक्ट की वित्तीय व्यवस्था 90:10 के अनुपात में तय की गई है, जिसमें केंद्र 90% और राज्य 10% हिस्सा वहन करेगा। राज्य के बिजली घटक के लिए 1500 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आगामी परीक्षाओं को लेकर भी छात्रों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएंगी और अभ्यर्थियों के लिए यात्रा मुफ्त रखी गई है।

Related Articles

Back to top button