उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाने से संबंधित निर्माण कार्यों तथा सार्वजनिक सुविधाओं, आपदा राहत आदि के लिए कुल ₹ 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार शाखा में भूपतवाला हरिद्वार में पाईप लाईन बिछाने हेतु ₹ 4.67 करोड़, विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के शहरी विकास विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के लिए ₹ 01 करोड़, जनपद अल्मोड़ा के विकासखण्ड कनालीछीना के ग्राम पंचायत सुरूण में कालसीन देवता मंदिर में धर्मशाला निर्माण एवं मार्ग का चौड़ीकरण एवं सौन्दर्थीकरण किए जाने हेतु ₹ 27.02 लाख तथा किच्छा विधानसभा के ग्राम दरूऊ में डा. भीमराव अम्बेडकर पार्क एवं तालाब के सौन्दर्याकरण किए जाने हेतु ₹ 25.00 लाख धनराशि की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर हेतु कुल ₹ 150 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में ₹ 75.00 करोड, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत पांखू में विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण हेतु ₹ 9.43 करोड़ के सापेक्ष ₹ 5.00 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा देहरादून की उत्तर शाखा के अन्तर्गत राष्ट्रपति आशियाना के बागवानी के लिए एसटीपी उपचारित जल की आपूर्ति हेतु ₹ 2.81 करोड़ तथा विधानसभा मसूरी की अपर सौंधोवाली रिवर घाटी पेयजल योजना हेतु ₹ 4.24 करोड़ के साथ ही देहरादून नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाने, प्रमुख चौराहों के सुधार आधुनिकीकरण आदि के लिए ₹ 33.45 करोड़ की स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button