
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरीद्वार नगर निगम भूमि खरीद घोटाले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
सीएम धामी ने तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी (IAS) की बर्खास्तगी की सिफारिश की है, जबकि तत्कालीन जिलाधिकारी करमेंद्र सिंह (IAS) पर Major Penalty लगाने का फैसला लिया गया है।
मुख्य कार्रवाई:
- 10 लोगों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज करने की मंजूरी
- तत्कालीन एसडीएम अजयवीर सिंह पर सेंसर और तीन वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी गई
- घोटाले में 2.3070 हेक्टेयर जमीन 15 करोड़ की जगह 54 करोड़ रुपये में खरीदी गई थी
मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




