
फीफा विश्व कप 2026 के शुरू होने से ठीक पहले ब्राजील की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम के स्टार फॉरवर्ड नेमार जूनियर मोरक्को के खिलाफ 14 जून को होने वाले पहले ग्रुप मैच से बाहर हो गए हैं।
ब्राजील के मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग सेशन के दौरान नेमार की पिंडली (Calf) में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं।
कोच एंसेलोटी ने उम्मीद जताई कि नेमार अगले हफ्ते टीम के साथ पूरी ट्रेनिंग में लौट आएंगे और ग्रुप स्टेज के बाकी मैचों — 19 जून को हैती और 24 जून को स्कॉटलैंड — के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विशेष बात
यह मुकाबला फीफा रैंकिंग की टॉप-10 की दो टीमों (ब्राजील 6वें, मोरक्को 8वें स्थान) के बीच होने वाला ग्रुप स्टेज का इकलौता मैच है।



