उत्तर प्रदेशशिक्षा

UP शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया 12 जून से शुरू, 30 जून तक जारी होंगे आदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों व शिक्षिकाओं के लिए स्थानांतरण एवं समायोजन प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सोमवार को विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी। 12 जून 2026 से शुरू होने वाली यह पूरी प्रक्रिया 2017 की ऑनलाइन स्थानांतरण नीति के तहत पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि 30 जून 2026 तक सभी ट्रांसफर आदेश जारी कर दिए जाएं।

मुख्य बातें:

  • 12 जून तक जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) की वेबसाइट पर रिक्तियों और सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी की जाएगी।
  • शिक्षक 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और अपनी पसंद के अधिकतम 10 स्कूल चुन सकेंगे।
  • पहले चरण में सरप्लस शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा।
  • विशेष गुणांक प्रणाली लागू होगी, जिसमें दिव्यांग, गंभीर बीमारी, महिला, विधवा, तलाकशुदा, 58 वर्ष से अधिक आयु और पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को प्राथमिकता मिलेगी।
  • सैन्य/अर्द्धसैनिक बलों में तैनात पति/पत्नी वाले शिक्षकों और अलग-अलग जिलों में कार्यरत सरकारी कर्मचारी दंपतियों को भी विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और DIOS सभी आवेदनों का सत्यापन कर अंतिम सूची शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को भेजेंगे।

Related Articles

Back to top button