
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को IRDT ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता अभिविन्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने मई 2026 की पेंशन किस्त सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर कर दी।
176.592 करोड़ रुपये 9,74,338 लाभार्थियों के खातों में एक क्लिक पर जमा किए गए।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में नशा मुक्त जीवन और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं देखभाल की शपथ भी दिलाई।
CM धामी ने कहा
सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक बिना भेदभाव, देरी और बाधा के योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, मुद्रा योजना, स्टैंड-अप इंडिया जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार सामाजिक न्याय को मजबूत कर रही है।
धामी ने राज्य की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था डेढ़ गुना बढ़ी है, प्रति व्यक्ति आय में 41% की वृद्धि हुई है और बेरोजगारी राष्ट्रीय औसत से बेहतर दर से घटी है।



