खेल

RCB ने जीता IPL 2026 का खिताब! विराट कोहली की कप्तानी पारी में GT को 5 विकेट से हराया

रविवार को खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। यह आरसीबी की आईपीएल की दूसरी खिताबी जीत है।

इस सीजन को आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रनफेस्ट माना जाएगा। पूरे टूर्नामेंट में कुल 27,450 रन बने, जो किसी एक सीजन का सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड है। बल्लेबाजों का दबदबा ऐसा रहा कि 2,332 चौके, रिकॉर्ड 1,426 छक्के और 15 शतक लगे। रन रेट 9.88 और रन प्रति विकेट औसत 31.26 रहा।

फाइनल मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155/8 का स्कोर बनाया। जवाब में आरसीबी ने विराट कोहली की नाबाद 75 रनों की शानदार पारी की बदौलत दो ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। वेंकटेश अय्यर और विराट की ओपनिंग साझेदारी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी।

Related Articles

Back to top button