
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी ने BJP पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ममता ने कहा कि अगर अभिषेक के सिर पर हेलमेट न होता तो वह मौके पर ही मारे जाते।
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि हमले के बाद BJP नेताओं और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने अस्पताल पर दबाव बनाकर अभिषेक को डिस्चार्ज कराने की कोशिश की, जबकि उनके शरीर में ब्लड क्लॉट हो गए थे और वे गंभीर स्थिति में थे। उन्होंने कहा कि अस्पतालों को BJP नेताओं की ओर से धमकी भरे फोन आए थे।
ममता ने इस घटना को “लोकतंत्र की हत्या” बताया और कहा कि पहले से पुलिस को सूचना दी गई थी, फिर भी सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई।



