
कर्नाटक कांग्रेस में बड़े सत्ता परिवर्तन की अंदरूनी तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार जल्द ही राज्य के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वे शुक्रवार की देर शाम या शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। कांग्रेस हाईकमान ने मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पद छोड़ने के लिए कहा है। पार्टी के अंदर संतुलन बनाए रखने के लिए सिद्धारमैया को केंद्र में राज्यसभा भेजकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
कर्नाटक में सरकार बनने के बाद से ही सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच सत्ता साझेदारी (ढाई-ढाई साल) को लेकर खींचतान चल रही थी। अगर यह बदलाव होता है तो इसे कर्नाटक कांग्रेस में लंबे समय से चली आ रही सत्ता-संतुलन की खींचतान पर अंतिम फैसला माना जाएगा।




