
हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 30 दिन की पैरोल मंजूर कर दी है। मंगलवार को रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच वह सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।
2017 में साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद यह राम रहीम की 16वीं पैरोल है। जेल में साढ़े आठ साल की कैद के दौरान वे अब तक 406 दिन जेल के बाहर बिता चुके हैं। इस साल जनवरी में उन्हें 40 दिन की पैरोल मिली थी।
राम रहीम फिलहाल साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे हैं। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और रणजीत सिंह हत्याकांड में उन्हें हाल ही में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बरी कर दिया था।



