
उत्तर प्रदेश में स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। आज दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक होने जा रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल और गृह सचिव संजय प्रसाद शामिल होंगे।
माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद यूपी को नया पूर्णकालिक DGP मिल सकता है। गौरतलब है कि मई 2022 से प्रदेश में कोई स्थायी DGP नहीं है और तब से कार्यवाहक DGP के माध्यम से पुलिस महकमे की कमान संभाली जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, UPSC को भेजे जाने वाले पैनल में तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम सबसे आगे चल रहे हैं — मौजूदा कार्यवाहक DGP राजीव कृष्णा, पीयूष आनंद और रेणुका मिश्रा। बैठक में इन अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड, वरिष्ठता और अनुभव के आधार पर गहन चर्चा होगी।




