
फिल्म Don 3 को लेकर चल रहे विवाद के बीच रणवीर सिंह ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज़ (FWICE) द्वारा उन पर नॉन-कोऑपरेशन (बैन) लगाए जाने के बाद रणवीर ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि वे पूरे फिल्म फ्रेटर्निटी का सम्मान करते हैं और Don फ्रैंचाइजी को सफलता की कामना करते हैं।
रणवीर के प्रवक्ता ने कहा, “रणवीर सिंह ने पूरे मामले में चुप रहने का फैसला लिया है क्योंकि वे मानते हैं कि पेशेवर मुद्दों को गरिमा, परिपक्वता और आपसी सम्मान के साथ निपटाया जाना चाहिए। वे मीडिया में इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं करना चाहते।”
बता दें कि Farhan Akhtar की फिल्म Don 3 से अचानक बाहर होने के बाद Excel Entertainment ने रणवीर पर 45 करोड़ रुपये के नुकसान का आरोप लगाया था, जिसके बाद FWICE ने उन पर बैन लगा दिया।




