
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वे ईरान के साथ हुए समझौते को लेकर सकारात्मक हैं और उम्मीद जताते हैं कि यह “शानदार और सार्थक” होगा। हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि अगर ईरान अमेरिका की शर्तों को नहीं मानता है तो उसके साथ कोई समझौता नहीं होगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर 2015 में ईरान के साथ हस्ताक्षरित समझौते को लेकर भी हमला किया, जिसे औपचारिक रूप से (जेसीपीओए) के रूप में जाना जाता है, और इसे तेहरान के लिए परमाणु हथियार बनाने का “सीधा और खुला रास्ता” बताया।
ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर एक संदेश में कहा ,ईरान के साथ समझौता या तो एक शानदार और सार्थक समझौता होगा, या फिर कोई समझौता नहीं होगा। यह ओबामा प्रशासन की विफलताओं के कारण हुए जेसीपीओ समझौते की आपदा के बिल्कुल विपरीत होगा। उन्होंने डेमोक्रेट्स पर हमला करते हुए उन्हें ‘ड्यूमोक्रेट्स और मूर्ख’ कहा और आगे कहा कि उन्हें ईरान के साथ होने वाले संभावित समझौते के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वे लोग लगातार गलत नीतियों का समर्थन करते हैं और वे “विभाजन और नुकसान के अलावा कुछ नहीं करते।




