
सोशल मीडिया पर रील लाइक करने से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदल गई, लेकिन यह रिश्ता बेहद विवादास्पद साबित हुआ। नौतनवा इलाके की 40 वर्षीय महिला (चार बच्चों की मां) ने इंस्टाग्राम पर चेन्नई रहने वाले 14 वर्षीय किशोर से दोस्ती की। महिला का दावा है कि दोनों ने शादी भी कर ली, लेकिन अब किशोर बेवफाई कर रहा है।
महिला इस किशोर के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है। उल्लेखनीय है कि यह किशोर महिला के अपने बेटे से भी 5 साल छोटा है। महिला शिकायत लेकर नौतनवा थाने पहुंची, जहां काफी देर तक हंगामा रहा। बाद में दोनों पक्षों को समझाकर आपसी समझौता करा लिया गया।




