खेल

कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का 39 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन

भारतीय घरेलू क्रिकेट जगत के लिए एक दुखद खबर आई है। कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का रविवार को बेंगलुरु में एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। वह महज 39 वर्ष के थे।

अक्षय कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) की थर्ड डिवीजन लीग में सैफायर सीसी की ओर से खेल रहे थे। उन्होंने चार ओवर गेंदबाजी की, इसके कुछ देर बाद उन्हें सीने में तेज दर्द और बेचैनी हुई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अक्षय 2014-15 सत्र में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली कर्नाटक टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने 6 फर्स्ट क्लास, 3 लिस्ट-ए और 9 टी20 मैच खेले। संन्यास के बाद वह कर्नाटक अंडर-19 टीम के कोच के रूप में युवा खिलाड़ियों को गाइड कर रहे थे।

केएससीए ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button