
प्रसिद्ध नमो घाट पर सुरक्षा गार्डों की क्रूरता ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। घाट पर घूमने गए दो सगे भाइयों से मामूली कहासुनी को लेकर दर्जनों गार्डों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बुरी तरह पीटे जाने के बाद दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान एक भाई की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दोनों भाई आदमपुर थाना क्षेत्र के नमो घाट पर आम पर्यटकों की तरह घूम रहे थे। इसी दौरान सुरक्षा गार्डों से उनकी छोटी सी बहस हो गई, जो देखते-ही-देखते मारपीट में बदल गई। गार्डों की संख्या ज्यादा होने के कारण दोनों भाई बचाव नहीं कर पाए।
पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है।



