देश

बंगाल में जुलाई से आयुष्मान भारत योजना लागू होगी: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना जुलाई से लागू की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के साथ उच्च स्तरीय बैठक के बाद उन्होंने कहा, “हमारा प्राथमिक उद्देश्य बंगाल के लोगों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप बनाना है। सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि पिछली सरकार ने राजनीतिक उद्देश्यों के चलते केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के कार्यान्वयन को लंबे समय तक रोक रखा था। हालांकि, नई सरकार ने लोगों के घर-घर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार कर ली है।

उन्होंने कहा कि ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना के छह करोड़ से अधिक लाभार्थियों को सीधे आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा। इसके अलावा, जो लोग अभी तक राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत नहीं हैं, उन्हें भी नए सिरे से पंजीकरण का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि लगभग एक करोड़ लोग जो वर्तमान में काम के लिए अन्य राज्यों में रह रहे हैं, वे भी इस योजना का लाभ उठाने के पात्र होंगे। सुवेंदु अधिकारी ने कहा आयुष्मान भारत केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना है, जबकि स्वास्थ्य साथी राज्य की अपनी स्वास्थ्य बीमा योजना है।

Related Articles

Back to top button